*Love & Affection*
As described by Anurag Basu Tripathi
That's how Affection turns into Love
& your Crush becomes your Life partner..❣️
प्यार और आकर्षण, दो अलग अलग शब्द।
एक युवा के तौर पर मेरा मानना है कि जीवन में कभी ना कभी हम इन शब्दों को लेकर असमंजस की स्थिति में अवश्य पड़े होंगे।
युवावस्था अर्थात जब हम स्कूल या कॉलेज में पढ़ रहे होते हैं या फिर कोई नया काम सीख रहे होते हैं। इस बीच हम कई लोगों से मिलते हैं जिनमें से कुछ से हमें एक विशेष लगाव हो जाता है जिसे हम प्रायः प्यार समझने कि भूल कर बैठते हैं अपितु होता ये आकर्षण "CRUSH" मात्र है।
फिर ये भूल क्यूं?
फिर असल में ये है क्या?
दरअसल किसी व्यक्ति विशेष के प्रति हमारा ये आकर्षण, प्रेम रूपी विशाल वृक्ष का हमारे अंतः स्थल में बीजारोपण ही है। यदि इसे स्नेह का अनूकूल वातावरण नहीं मिलता है तो ये मुरझा जाता है, और यदि इसे अनूकूल वातावरण प्राप्त हो जाए तो आकर्षण का यही बीज प्रेम रूपी विशाल वृक्ष की शक्ल ले लेता है।
अगर आपको ये पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने मित्रों के साथ साक्षा करें। और भी कई पोस्ट्स देखने के लिए गूगल पर सर्च करें-
#The_AB_Tripathi
धन्यवाद्।
अनुराग ' बासु देव कृष्ण ' त्रिपाठी
२१/०५/२०२०


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home